मध्य प्रदेश में नर्मदा किनारे मिले 343 लावारिस मतदाता पहचान पत्र, कांग्रेस ने की FIR की मांग, किया थाने का घेराव

मध्य प्रदेश के खरगोन में नर्मदा किनारे राऊ विधानसभा क्षेत्र के 343 लावारिस मतदाता पहचान पत्र मिले हैं। इस घटना से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के मंडलेश्वर कस्बे में नर्मदा नदी के किनारे रविवार को 343 लावारिस मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) मिलने से प्रशासनिक गलियारों और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बरामद किए गए ये पहचान पत्र पड़ोसी इंदौर जिले के राऊ विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं।

End of Feed