'32 साल बनाम 32 घंटे-फर्क साफ है', शाह से मिलने के बाद भूपेन बोरा ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन ने शुक्रवार रात यहां सरकारी अतिथि गृह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बोरा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और लखीमपुर के विधायक मनाब डेका की मौजूदगी में शाह से मुलाकात की।

Bhupen Borah : कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके असम के वरिष्ठ नेता भूपेन बोरा ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद बोरा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर करते हुए भूपेन ने कहा कि '32 साल बनाम 32 घंटे, फर्क साफ है।' भूपेन असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उनका इस्तीफा कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

assam

असम में कुछ महीनों में होंगे विधानसभा चुनाव। तस्वीर-X/@BhupenKBorah

सरकारी अतिथि गृह में शाह से मिले बोरा

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन ने शुक्रवार रात यहां सरकारी अतिथि गृह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बोरा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और लखीमपुर के विधायक मनाब डेका की मौजूदगी में शाह से मुलाकात की। बैठक के बाद बोरा ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें शाह से मिलने के लिए कहा था, इसलिए वह उनसे शिष्टाचार भेंट करने आए थे।

End of Feed