Maharashtra: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, बेटे आदित्य के क्षेत्र से 3000 शिवसैनिक शिंदे गुट में शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 09:14 PM IST

जिन तीन हजार शिवसैनिकों ने उद्धव ठाकरे को साथ छोड़ा है वो आदित्य ठाकरे के चुनावी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। इन शिवसैनिकों से पहले भी उद्धव गुट को छोड़कर नेता और कार्यकर्ता शिंदे गुट में शामिल होते रहे हैं। शिंगे गुट का दावा है कि आगे और लोग उनके गुट में शामिल होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • शिवसेना को तोड़कर एकनाथ शिंदे बने हैं मुख्यमंत्री
  • उद्धव ठाकरे गुट शिंदे ग्रुप को बताता रहा है गद्दार
  • दशहरे की रैली में ठाकरे कर सकते हैं शक्ति प्रदर्शन

उद्धव ठाकरे ग्रुप को दशहरे की रैली से पहले बड़ा झटका लगा है। बेटे आदित्य ठाकरे के विधानसभा क्षेत्र के लगभग 3000 शिवसैनिकों ने उद्धव गुट का साथ छोड़ दिया है।

uddhav thackeray

उद्धव ठाकरे ग्रुप को बड़ा झटका

उद्धव का साथ छोड़कर इन लोगों ने एकनाथ शिंदे का गुट ज्वाइन कर लिया है। इस बगावत को शिवसेना की दशहरे की रैली के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी में टूट के बाद उद्धव यहां पर अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।

End of Feed