Tahawwur Rana को भारत ला रहा विमान; भारतीय एजेंसी ने ली कस्टडी; NIA कोर्ट में होगा पेश

26/11 Mumbai Attack: मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा का विमान भारत आ रहा है। भारतीय जांच एजेंसी ने उसे कस्टडी में ले लिया है। तहव्वुर राणा को एक विशेष विमान की मदद से अमेरिका से लाया जा रहा है। मुंबई हमले के आरोपी को गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) की कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

26/11 Mumbai Attack: मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को लेकर विमान भारत आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जांच एजेंसी ने उसे कस्टडी में ले लिया है। तहव्वुर राणा को एक विशेष विमान की मदद से अमेरिका से लाया जा रहा है। मुंबई हमले के आरोपी को गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) की कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। पेशी से पहले एनआईए हेडक्वार्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

tahawwur rana

26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा (फाइल फोटो)

तहव्वुर राणा के खिलाफ एनआईए का केस दिल्ली में दर्ज है। ऐसे में एनआईए कोर्ट में तहव्वुर राणा की कस्टडी मांगी जाएगी। इसके बाद मुंबई क्राइम आरोपी राणा की कस्टडी लेगी। ऐसे में अभी तय नहीं है कि तहव्वुर राणा को कौन सी जेल में रखा जाएगा।

End of Feed