Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में हिमपात, बारिश की वजह से पांच राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 259 सड़कें बंद

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 17, 2024, 11:47 PM IST

Himachal Weather: मौसम कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर बारिश तथा बर्फबारी और बृहस्पतिवार से राज्य में बारिश का भी पूर्वानुमान जताया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लाहौल और स्पीति में सबसे अधिक 237 सड़कें बंद हुई हैं
  • कुकुमसेरी क्षेत्र में सबसे सर्द रही जहां पर न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया
  • ऊना 29.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिन में राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में हाल के दिनों में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण पांच राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 259 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं। इस बीच, स्थानीय मौसम कार्यालय ने राज्य को प्रभावित करने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी दी है।

himachal pradesh

हिमाचल में भारी बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मौसम कार्यालय ने सोमवार और मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर बारिश तथा बर्फबारी और बृहस्पतिवार से राज्य में बारिश का भी पूर्वानुमान जताया है। मौसम कार्यालय ने रविवार को कहा- "एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सोमवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की आशंका है, जबकि ऐसा ही एक और विक्षोभ बुधवार की रात से इस क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।"

End of Feed