2020 Delhi Riots: दिल्ली दंगे के 11 आरोपी हुए आरोपमुक्त, सबूतों के अभाव में कोर्ट ने किया बरी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2024, 03:26 PM IST

Delhi court discharges 11 accused Riots: कोर्ट ने अमजात अली, शादाब आलम, नावेद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद साकिर, नदीम, मोहम्मद सोहेल, सुल्तान अहमद, वाजिद, सुलेमान और मोहम्मद फहीम को को आरोपमुक्त किया।

2020 Delhi Riots Accused Released : साल 2020 दिल्ली दंगे के दौरान दयालपुर इलाके में दंगा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने 11 लोगों आरोपमुक्त कर दिया है। कोर्ट ने अमजात अली, शादाब आलम, नावेद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद साकिर, नदीम, मोहम्मद सोहेल, सुल्तान अहमद, वाजिद, सुलेमान और मोहम्मद फहीम को को आरोपमुक्त किया। अदालत ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों के बीच आपराधिक साजिश के अस्तित्व को दिखाने के लिए कोई सबूत नहीं हैं।

delhi riots

2020 में नॉर्थ इस्ट दिल्ली के कई इलाकों में हुए थे दंगे।

Delhi Riots: आपराधिक साजिश रचने, दंगा करने का था आरोप

अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ घटनाओं में उनकी संलिप्तता दिखाने के लिए कोई साक्ष्य नहीं हैं। सभी 11 लोगों पर दिल्ली दंगों के दौरान आपराधिक साजिश रचने, दंगा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा था।

End of Feed