'जंतर-मंतर भारत के लोगों का है, इसे वापस लेकर रहेंगे'...रांका-सौरव को जेल भेजे जाने पर भड़के राहुल और दीपके

राहुल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है और इसके लिए युवाओं को जेल में डालना सरकार की घोर कायरता को दर्शाता है।

CJP leaders in judicial custody- दिल्ली के के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए प्रदर्शनों के दौरान युवाओं, छात्रों और पत्रकारों की गिरफ्तारियों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सीजेपी नेता अभिजीत दीपके समेत विपक्षी नेताओं ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है।

Rahul and Dipke

राहुल गांधी और अभिजीत दीपके का मोदी सरकार पर निशाना

तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं, बोले राहुल

राहुल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है और इसके लिए युवाओं को जेल में डालना सरकार की घोर कायरता को दर्शाता है। आज छात्र, युवा, पत्रकार और पूरा 'इंडिया' ब्लॉक भले ही अलग-अलग बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर रहा हो, लेकिन उन सबका मकसद एक ही है—अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना और उनके लिए आवाज उठाना। जंतर-मंतर भारत के लोगों का है, इसे वापस लेकर रहेंगे।

End of Feed