Delhi Crime: दिल्ली यूनिवर्सिटी की लापता 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देबनाथ मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। त्रिपुरा की रहने वाली स्नेहा देबनाथ का कथित शव दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे नदी में मिला है। दिल्ली के दो जिलों की 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम छात्रा की तलाश में जुटी हुई थी।
लापता छात्रा का मिला शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया कि पुलिस टीम को गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे नदी में एक लड़की का शव मिला है। मृतक लड़की की उम्र 19 साल होने की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें: IIM कलकत्ता दुष्कर्म मामले की जांच के लिए 9 सदस्यीय SIT गठित, डिजिटल सबूत एकत्रित करेगी टीम
सिग्नेचर ब्रिज था आखिरी लोकशन
बकौल दिल्ली पुलिस, 7 जुलाई को पर्यावरण कॉम्प्लेक्स से 19 वर्षीय लड़की के लापता होने की सूचना मिली। परिवार की ओर से दिए गए एक नोट से उसके सिग्नेचर ब्रिज से कूदने के इरादे का संकेत मिला और पुलिस ने जब जांच की तो एक कैब ड्राइवर ने लापता लड़की को सिग्नेचर ब्रिज पर ड्रॉप करने की पुष्टि की। तकनीकी निगरानी से पता चला कि उसका आखिरी लोकेशन सिग्नेचर ब्रिज था।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने एक लड़की को ब्रिज पर खड़ा देखा था। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर निगम बोध घाट से नोएडा तक उसको तलाशा गया। उसके करीबी दोस्तों ने बताया कि वह पिछले कुछ माह से परेशान थी और उसने उसी सुबह एक ईमेल और वॉट्सएप मैसेज भेजा था।
ब्रिज के CCTV हैं खराब
बता दें कि सिग्नेचर ब्रिज पर मौजूद कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब हैं जिसकी वजह से पुलिस को लड़की का कोई फुटेज नहीं मिल पाया। आखिरी बार स्नेहा देबनाथ को 7 जुलाई को देखा गया था और उसकी दिन उसने अपनी मां से बात की थी। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।
