गुलाम नबी आजाद को लगा झटका, पूर्व डिप्टी CM सहित 17 नेताओं ने की घर वापसी

  • Authored by: रंजीता झाEdited by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 6, 2023, 02:51 PM IST

जम्मू कश्मीर में गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad ) को लगा बड़ा झटका लगा है। पूर्व उपमुख्यंत्री ताराचंद, मंत्री पीरजादा समेत 17 वरिष्ठ नेताओं ने फिर से घर में वापसी है। कांग्रेस में फिर लौटे इन नेताओं ने कहा दोस्ती निभाने के चक्कर में उनसे गलती हो गई थी।

New Delhi: 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) के जम्मू कश्मीर पहुंचने से पहले आज कांग्रेस पार्टी (Congress) को बहुत बड़ी खुशखबरी मिली। दो महीने पहले गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) के साथ कश्मीर के जो बड़े नेता पार्टी छोड़ कर चले गए थे, आज उनमें से कई बड़े नेताओं की घर वापसी हो गई। आज पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद और पूर्व मंत्री पीरजादा के नेतृत्व में आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी को छोड़ 17 बड़े नेता कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए। इन नेताओं का स्वागत दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में सगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रभारी रजनी पाटिल ने किया।

Leaders rejoins congress

पार्टी में फिर से शामिल होने के बाद विक्ट्री साइन दिखाते हुए कांग्रेस नेता

दो महीने पहले छोड़ दी थी पार्टी

दो महीने पहले जब कांग्रेस नेतृत्व से अनबन के बाद गुलाम नवी आजाद ने कांग्रेस पार्टी छोड़ा था उस वक्त जम्मू कश्मीर का लगभग पूरा प्रदेश नेतृत्व गुलाम नवी आजाद के साथ उनकी नई पार्टी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी में चला गया था। लेकिन दो महीने बाद ही अब उनमें से ज्यादातर नेता कांग्रेस में घर वापसी कर चुके हैं। आज कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद ने कहा की वो दोस्ती निभाने के चक्कर में गुमराह होकर आजाद के साथ चले गए थे। लेकिन बाद में उन्हें एहसास हो गया की उनसे गलती हो गई। उन्होंने अपनी गलती पर माफी मांगते हुए कहा की आज तक उन्हे जो कुछ मिला वो सब गांधी परिवार और कांग्रेस की वजह से मिला। इसी तरह कश्मीर के चार बार के पूर्व मंत्री पीरजादा ने भी स्वीकार किया की आजाद के साथ जाना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा प्रदेश में सेक्युलरिज्म को सिर्फ कांग्रेस ही मजबूत कर सकती है। इन दोनो नेताओं ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जम्मू कश्मीर के लोगों में बहुत उत्साह है। और ये यात्रा के समापन में कश्मीर में कांग्रेस के साथ दूसरे विपक्षी दल के नेता भी शामिल होंगे।

End of Feed