Sikkim Army Truck Accident: सिक्किम में सेना के 16 जवानों की सड़क हादसे में मौत, 4 घायल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 23, 2022, 05:57 PM IST

Sikkim Army Truck Accident: सिक्किम में आर्मी के जवानों का एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में 16 जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। साथ ही चार जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भी भर्ती कराया गया है।

Sikkim Army Truck Accident: उत्तरी सिक्किम के जेमा में भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत हो गई है। इन जवानों की मौत एक सड़क हादसे में हो गई है। इस हादसे में चार घायल हो गए हैं। ये जवान सेना की ट्रक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी इनका ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सेना ने क्या कहा

यह ट्रक उन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर जा रहा था। जिसके बाद जेमा के रास्ते में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद भारतीय सेना ने एक बयान में कहा- "एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को वहां से निकाल कर हवाई जहाज के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्भाग्य से, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दम तोड़ दिया।"

End of Feed