जिंदा जलाई गई ओडिशा की 15 साल की लड़की की मौत: दुख में डूबे परिजन, पिता बोले- मैं किसी पर उंगली नहीं उठाना चाहता

सीएम मोहन चरण माझी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा: बलंगा इलाके की लड़की की मौत की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है। सरकार के तमाम प्रयासों और एम्स दिल्ली की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम के चौबीसों घंटे प्रयासों के बावजूद, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Odisha Girl Dies In AIIMS Delhi: ओडिशा के पुरी जिले में तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा कथित तौर पर आग लगाई गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। 19 जुलाई की सुबह पुरी जिले में भार्गवी नदी के किनारे तीन अज्ञात लोगों ने लड़की को आग लगा दी थी। वह 70 प्रतिशत तक जल गई थी। उसे दिल्ली एम्स लाया गया था लेकिन इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। लड़की को 20 जुलाई को एम्स भुवनेश्वर से एम्स दिल्ली स्थानांतरित किया गया था।

Odisha girl death

ओडिशा की 15 साल की लड़की की एम्स में मौत (PTI-ANI)

परिजनों को लगा सदमा

15 वर्षीय लड़की की मौत से परिजनों को सदमा लगा है। लड़की के चाचा ने कहा, यह बेहद दुखद है। हर कोई निराश है.. वह अच्छी थी, लेकिन वह हमें छोड़कर चली गई। 75 प्रतिशत जल चुकी लड़की को पहले एम्स, भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था। उसे 19 जुलाई को एयरलिफ्ट करके एम्स, दिल्ली लाया गया और बर्न्स आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

End of Feed