नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा नया इतिहास, सरकार के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली में जुटेगा NDA

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के 1952 के आम चुनाव के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों के कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीएम मोदी ने आज पीछे छोड़ दिया। नेहरू का कार्यकाल 1947 से 1952 तक एक अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में था क्योंकि 1952 तक चुनाव नहीं हुए थे।

दिल्ली : केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के 12 साल पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री होने की उपलब्धि हासिल करने के उपलक्ष्य में बुधवार को एनडीए की बैठक आयोजित की जा रही है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दलों के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने की संभावना है। मोदी 10 जून को भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले व्यक्ति बन गए और इसी के साथ उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार, एनडीए सहयोगियों की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा नया इतिहास, सरकार के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली में जुटेगा NDA

कितने दिन पीएम रहे जवाहर लाल नेहरू

नेहरू के 1952 के आम चुनाव के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों के कार्यकाल के रिकॉर्ड को मोदी 10 जून को पीछे छोड़ दिया। नेहरू का कार्यकाल 1947 से 1952 तक एक अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में था क्योंकि 1952 तक चुनाव नहीं हुए थे।

End of Feed