ओंकारेश्वर में लगेगी आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची मूति, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिली मंजूरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 08:05 PM IST

Madhya Pradesh Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक से पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जिस तरह मध्य प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है, वो इस बात का संकेत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व गृह मंत्री अमित शाह विकास और जनता की सेवा को ही प्राथमिकता देते हैं और कार्यकर्ताओं को भी इस दिशा में जुटना चाहिए। साथ ही कहा कि मध्य प्रदेश में हुक्का बार को प्रतिबंधित करने हेतु सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 में आवश्यक संशोधन किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. कैबिनेट बैठक में कई प्रस्ताव को मिली मंजूरी
  2. ओंकारेश्वर में लगेगी आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची मूति
  3. कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय के विस्तार को मंजूरी

Madhya Pradesh Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश में सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। बैठक वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। बैठक के बाद गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची बहुधातु प्रतिमा व पेडेस्टल निर्माण कार्य के लिए पुनरीक्षित लागत 198.25 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

mp cabinet meeting.

मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक।

ओंकारेश्वर में लगेगी आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची मूति

साथ ही बताया कि कैबिनेट ने सीहोर जिले में 346.12 करोड रुपए की सीप-अम्बर सिंचाई कॉम्प्लेक्स को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से सीहोर जिले के 47 ग्रामों का 15,284 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र सिंचाई सुविधा के दायरे में आ जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट ने "मध्य प्रदेश MSME को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम, 2021" में संशोधन का प्रस्ताव मंजूर किया है। इससे राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप औद्योगिक इकाईयों को त्वरित निवेश और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे।

End of Feed