Parliament Winter Session: वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर आज लोकसभा में 10 घंटे चर्चा, PM मोदी करेंगे शुरुआत

लोकसभा में आज 'वंदे मातरम्'की 15वीं वर्षगांठ पर बहस होगी। बहस के दौरान राष्ट्रीय गीत के बीरे में कई महत्वपूर्ण और अज्ञात तथ्यों पर चर्चा की उम्मीद है। वहीं विपक्षी सांसदों द्वारा सदन में हंगामे के भी आसार हैं। लोकसभा की कार्यसूची में 'राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा' को सोमवार के लिए सूचीबद्ध है

Parliament Winter Session: लोकसभा में आज 'वंदे मातरम्'की 150 वीं वर्षगांठ पर बहस होगी। बहस के दौरान राष्ट्रीय गीत के बीरे में कई महत्वपूर्ण और अज्ञात तथ्यों पर चर्चा की उम्मीद है। वहीं विपक्षी सांसदों द्वारा सदन में हंगामे के भी आसार हैं। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी बहस की शुरुआत करेंगे।

pm modi lok sabha

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में होगी चर्चा।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

लोकसभा की कार्यसूची में 'राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा' को सोमवार के लिए सूचीबद्ध है और बहस के लिए 10 घंटे का समय आवंटित किया गया है। पीएम मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दूसरे वक्ता होंगे। विपक्ष की ओर से कांग्रेस के लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई और प्रियंका गांधी समेत कई सांसद हिस्सा लेने की उम्मीद हैं।

End of Feed