1 लाख सरकारी नौकरी और पुरानी पेंशन स्कीम भी होगी लागू, हिमाचल के लोगों से प्रियंका गांधी का वादा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 04:36 PM IST

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि वे पुरानी पेंशन योजना को वापस नहीं लाना चाहते हैं क्योंकि वे अपने बड़े व्यापारियों के लोन माफ करने में व्यस्त हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आपको अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। बीजेपी के पास पेंशन के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन वे अपने बड़े व्यापारियों का कर्ज माफ कर सकते हैं। उनके पास युवाओं, कर्मचारियों और महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. हिमाचल प्रदेश के लोगों से प्रियंका गांधी का बड़ा चुनावी वादा
  2. 1 लाख सरकारी नौकरी और पुरानी पेंशन स्कीम भी होगी लागू- प्रियंका गांधी
  3. प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सोलन (Solan) से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। सोलन के ठोडो मैदान में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पहाड़ी राज्य के लोगों से दो बड़े वादे किए और आश्वासन दिया कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में दो बड़े फैसले लिए जाएंगे।

priyanka gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।

हिमाचल प्रदेश के लोगों से प्रियंका गांधी का बड़ा चुनावी वादा

End of Feed