BJP Meeting: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम नहीं होने की बात सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक्टिव मोड में आ गई है। इतनी बड़ी संख्या में हिंदू मतदाताओं के नाम एसआआई प्रक्रिया में बाहर क्यों हुआ, इस पर भाजपा ने मंथन करने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संगठन की एक बड़ी बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के साथ सभी जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल होंगे।
यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी।
बैठक में सीएम योगी भी होंगे शामिल
बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। CM योगी भी इस मंथन में दोपहर 12:30 बजे शामिल होंगे। कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन र्मपाल सिंह संबोधित करेंगे। सहकारिता मंत्री JPS राठौर समेत बड़े नेता मौजूद रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि शीर्ष नेता पदाधिकारियों को राज्य में वोटरों की संख्या बढ़ाने का मंत्र देंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में 700 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक के लिए जिला मतदाता प्रमुख, विधानसभा प्रमुख, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय मतदाता प्रमुख और IT संयोजक बुलाए गए हैं।
हर बूथ पर 100 वोटर बढ़ाना लक्ष्य
बैठक का एजेंडा घर-घर जाकर सत्यापन, छूटे हुए हिंदू वोटरों के नाम जोड़ना, हर बूथ पर 100 वोटर बढ़ाना है। इस कार्य में RSS के अनुषांगिक संगठन भी संगठन नेताओं का साथ देंगे।
दिसंबर से यूपी का चुनावी माहौल गरमाना चाहती है पार्टी
यही नहीं यूपी में चुनावी तैयारी को लेकर भाजपा पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। उसने चुनाव को लेकर मिशन-2027 की सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पार्टी ने दिसंबर से यूपी का चुनावी माहौल गरमाना चाहती है। प्रदेश के साथ दिल्ली के दिग्गज भी राज्य के दौरे पर आना शुरू करेंगे। PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा ही है। सूत्रों का कहना है कि इस अभियान की शुरुआत इसी महीने गृह मंत्री अमित शाह के यूपी दौरे से होगी।
पीएम मोदी की होगी मेगा रैली
बताया जा रहा है कि गृह मंत्री जिला-मंडल-बूथ स्तर तक बैठक कर नेताओं एवं पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देंगे। बीजेपी की रणनीति पहले चौपाल और संवाद से संगठन मजबूत करने की है। फिर दूसरे चरण में मेगा रैलियों होंगी। इस दूसरे चरण में PM मोदी की एंट्री होगी। पीएमकी रैलियां कहां-कहां और किन तारीखों पर होंगी, इसे तय किया जा रहा है।
