सुप्रीम कोर्ट ने असम के गोलाघाट में बुलडोजर एक्शन और बेदखली की कार्रवाई पर लगाई रोक

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 22, 2025, 06:52 PM IST

सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश असम के प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है क्योंकि बिना पुनर्वास और उचित सुनवाई के बेदखली से उनकी जिंदगी और आजीविका पर गहरा संकट मंडरा रहा था।

असम के गोलाघाट जिले के उरियामघाट और आसपास के गांवों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बेदखली और घरों को गिराने की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी। शुक्रवार को ये आदेश कोर्ट ने उन याचिकाओं की सुनवाई के दौरान दिया जिन्होंने गुवाहाटी हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1001699746.jpg

End of Feed