12 राशियों में छठे क्रम में कन्या राशि आती है। कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। इस राशि के जातक बैंकिंग, टीचिंग तथा प्रबंधकीय सेवा में उच्च पदों की प्राप्ति करते हैं। कन्या द्विस्वभाव राशि है। इसके जातक कभी कभी कन्फ्यूज्ड रहते हैं। इनको स्थितिप्रज्ञ होना पड़ेगा। ये उच्च प्रशासनिक सेवाओं में होते हैं। राजनीति में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। न्यायिक सेवाओं में जाते हैं। इस राशि के जातक वाणी के धनी होते हैं। ज्ञात रहे कि मिथुन राशि का भी स्वामी बुध है। वृष, तुला, मकर और कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। कन्या राशि का रत्न पन्ना है। कन्या राशि का 2025 का राशिफल निम्नवत है।