12 राशियों में द्वितीय राशि वृष आती है। इस राशि का स्वामी शुक्र होता है। शुक्र प्रेम,बैंकिंग,आईटी, फ़िल्म तथा मीडिया का कारक ग्रह है। बुध और शनि इसके मित्र ग्रह हैं। कन्या, तुला, मकर तथा कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। बुध तथा शनि इसके मित्र ग्रह हैं। ओपल तथा हीरा शुक्र के रत्न हैं। इस राशि के जातक फ़िल्म,मीडिया,प्रबंधन,विधि तथा प्रशासन के फील्ड में बहुत सफल होते हैं। शुक्र कारपोरेट लॉ का कारक ग्रह है। इस राशि के जातक बैंकिंग सेवा में देश विदेश में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। वृष राशि के जातक बहुत ही रोमांटिक स्वभाव के बड़े खुश दिल होते हैं। ऐसे जातक बहुत ही ईमानदार व विश्वास के धनी होते हैं। जानते हैं कि 2025 वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।