12 राशियों में अष्टम राशि वृश्चिक राशि है। वृश्चिक का स्वामी मंगल होता है। मंगल अपने जातक को उत्तम स्वास्थ्य व धन देता है। सूर्य व मंगल दोनों ही ग्रह पराक्रम तथा आत्मबल प्रदान करने वाले हैं। मेष का स्वामी भी मंगल ही है। कर्क, सिंह,धनु तथा मीन राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग सेना तथा पुलिस की उच्च सेवा में होते हैं। पॉलिटिक्स और प्रशासन की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। इस बहुत अच्छे डॉक्टर तथा वकील होते हैं। इस राशि का शुभ रत्न है मूंगा। पुखराज भी धारण कर सकते हैं। मेष राशि के लोग गेम में अच्छा परफार्मेंस करते हैं। ये कुशल खिलाड़ी होते हैं। साथ ही बहुत कूटनीतिज्ञ राजनैतिक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। वृश्चिक राशि का 2025 का वार्षिक राशिफल यहां देख सकते हैं।