12 राशियों में नवम राशि धनु राशि होती है। धनु का स्वामी गुरु होता है। गुरु विद्या, धर्म, ज्ञान तथा आत्मबल प्रदान करता है। कर्क, सिंह, मेष तथा वृश्चिक राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग प्रशासन तथा वित्त की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स और प्रशासन की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डॉक्टर तथा वकील होते हैं। धनु राशि का शुभ रत्न है पुखराज। धनु क्योंकि गुरु का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए इस राशि के जातक शिक्षा के फील्ड में चमत्कारिक कार्य करते हैं। बड़े कथावाचक होते हैं। धर्म के ज्ञाता व पूरे विश्व मे अपने ज्ञान के बल पर विख्यात होते हैं। यहां जानते हैं धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2025।