12 राशियों के क्रम में मीन राशि अंतिम और बारहवीं राशि मानी जाती है। इस राशि का स्वामी गुरु होता है। इस राशि के जातक धार्मिक व आध्यात्मिक फील्ड के अत्यंत विद्वान होते हैं। गुरु विद्या तथा आत्मबल प्रदान करता है। कर्क, सिंह, मेष तथा वृश्चिक राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग प्रशासन की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स और समाजसेवा की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डॉक्टर तथा वकील होते हैं। इस राशि का शुभ रत्न है पुखराज। मीन राशि के जातक प्राय टीचिंग, रिसर्च, बड़े बड़े स्कूलों के प्रबंधक व लेखक होते हैं। यह हर समय मूल्यांकन करते रहते हैं कि क्या करें व क्या न करें। इनके अंदर हर पल अच्छे व बुरे का विचार रहता है। बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति के कारण यह प्रायः पूजा पाठ व धार्मिक यात्राओं में बहुत समय व्यतीत करते हैं। यहां देखें मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2025।