12 राशियों में सप्तम राशि तुला राशि है। तुला का स्वामी शुक्र होता है। शुक्र वित्त,बैंकिंग, फ़िल्म तथा मीडिया का कारक ग्रह है। बुध और शनि इसके मित्र ग्रह हैं। कन्या, वृष, मकर तथा कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। बुध तथा शनि इसके मित्र ग्रह हैं। ओपल तथा हीरा शुक्र के रत्न हैं। इस राशि के जातक फ़िल्म,मीडिया,प्रबंधन,विधि तथा प्रशासन के फील्ड में बहुत सफल होते हैं। तुला राशि के जातक बहुत ही उच्च कोटि के साहित्यकार व अच्छे मोटिवेशनल गुरु भी होते हैं। शुक्र व बुध का प्रभाव इनको ग्लैमरस लाइफ देता है। यह वाहन तथा अच्छे कपड़े व मकान के शौकीन होते हैं। 2025 का तुला राशि का वार्षिक राशिफल यहां देख सकते हैं।