12 राशियों में पंचम राशि सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। इस राशि के जातक टीचिंग, कथावाचन, वास्तु विद, राजनीति, साहित्य व प्रशासन में बहुत उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। वह बड़े प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। देश-विदेश में उच्च प्रबंधकीय पदों को सुशोभित करते हैं। इस राशि के जातक बहुत सफल व्यवसायी होते हैं। न्यायिक सेवा में बड़े पदों को प्राप्त करते हैं। कर्क, मेष, वृश्चिक, धनु तथा मीन इनकी मित्र राशियां हैं। इस राशि का मुख्य रत्न है माणिक्य। सिंह राशि का वर्ष 2025 का राशिफल निम्नवत है।