12 राशियों में तृतीय राशि मिथुन राशि है। मिथुन का स्वामी बुध होता है। बुध ग्रह मस्तिष्क, कुशाग्र बुद्धि,मैनेजमेंट, गणित व वाणी का कारक ग्रह होता है। इस राशि के जातक बैंकिंग, एडमिनिस्ट्रेशन तथा प्रबंधकीय सेवा में उच्च पदों की प्राप्ति करते हैं। साहित्यिक सेवाओं में होते हैं। राजनीति में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। न्यायिक सेवाओं में जाते हैं। मिथुन का भी स्वामी बुध है। वृष,तुला,मकर और कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। कन्या राशि इसकी स्व स्वामी राशि है जिसका भी स्वामी बुध ही है। इस राशि के लोग राजनीतिक पार्टी के प्रवक्ता तथा बहुत अच्छे कथावाचक भी होते हैं। बुध बहुत अच्छा कॉरपोरेट लॉयर बनाता है। जानते हैं 2025 का साल मिथुन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा।