12 राशियों में प्रथम मेष राशि आती है। मेष का स्वामी मंगल होता है। इस राशि के जातक अत्यंत धनी, विद्वान तथा आत्मबल वाले होते हैं। मंगल ज़मीन, धैर्य, सम्पत्ति , विद्या तथा आत्मबल प्रदान करता है। कर्क, सिंह,मीन तथा धनु राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग प्रशासन की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स और पॉलिटिक्स की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डॉक्टर तथा वकील होते हैं। इस राशि का शुभ रत्न है मूंगा। इस राशि के जातक सेना के अधिकारी या प्रशासन में बड़े पदों पर विराजमान होते हैं। 2025 का साल मेष राशि के लिए मंगलमय रहेगा।