वजन कम करने के लिए 5 सबसे अच्छे योगासन कौन से हैं, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा असर

वजन घटाने के लिए सिर्फ डाइट ही नहीं, नियमित योग भी काफी मददगार हो सकता है। कुछ योगासन कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

आजकल बढ़ता वजन सिर्फ दिखने की समस्या नहीं रह गया है। बल्कि यह कई स्वास्थ्य परेशानियों की वजह भी बन सकता है। घंटों बैठकर काम करना, अनियमित खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कई लोग वजन घटाने के लिए जिम, डाइटिंग और तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। हालांकि, अगर आप एक ऐसा तरीका ढूंढ रहे हैं जो शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद हो, तो योग एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

Yoga For Weight Loss

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - करीना कपूर 45 की उम्र में करती हैं ये 5 योगासन

योग न केवल शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि मांसपेशियों को मजबूत करने, तनाव कम करने और शरीर की एनर्जी को बैलेंस रखने में भी मदद करता है। रोजाना योग और संतुलित आहार मिलकर वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। देखें बेस्ट योगासन फॉर वेट लॉस, वजन कम करने के लिए कौनसा योग करें।

End of Feed