Yoga for Kids (योग आसन बच्चों के लिए): बड़ों से लेकर बच्चों तक में इन दिनों मोटापे, शक्कर से लेकर ब्लड प्रेशर आदि की दिक्कत सामने आ रही है, जिसके पीछे की वजह खराब लाइफस्टाइल, खानपान की शैली तो एक्सरसाइज की कमी हो सकती है। ऐसे में अगर आप अभी से बच्चे को शारीरिक तो मानसिक स्वास्थ्य का महत्व समझाना चाह रहे हैं। तो बच्चों को योग करने की आदत सिखाना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। योगा बच्चों की ग्रोथ में बहुत मदद करता है और मन शांत रखने में भी मदद करता है, यहां देखें बच्चों के लिए बेस्ट योग पोजेज, हाइट के लिए योग, बच्चों को कौन से योग करने चाहिए।
Yoga for kids simple yoga for beginners how to increase height
बच्चों के लिए योग, Best Yoga Poses for Kids
सुखासन
बच्चों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए सुखासन को नियम से करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। ये खास योग करने से बच्चों के फोकस करने की शक्ति में इजाफा होता है। वहीं साथ ही साथ बच्चे फुर्तिले भी बनते हैं, बच्चों को बेसिक योग सिखाना है, तो उसमें ये वाला योग नियम जरूर शामिल करें।
बालासन
बच्चों के दिमाग में बहुत सारी चीजें तो सवाल जवाब चलते रहते हैं, ऐसे में उनका मन और मस्तिष्क शांत करने के लिए बालासन आसन ट्राई किया जा सकता है। चाइल्ड पोज कहा जाने वाला ये योग आसन बच्चों को जीवन भर फायदा प्रदान करेगा।
ताड़ासन
बच्चों के विकास खासतौर से हाइट बढ़ाने के लिए अगर कोई योग आसन तलाश रहे हैं, तो फिर उन्हें ताड़ासन जरूर ही सिखाएं। ताड़ासन करने से शरीर की मांसपेशियां बढ़िया तरीके से खींच जाती है। जो बच्चों की हाइट बढ़ाने में मददगार है, साथ ही इससे शरीर रिलैक्स भी होता है।
सूर्य नमस्कार
बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए सूर्य नमस्कार करना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। अगर आप अपने बच्चों को नियम से दिन में 5 बार सूर्य नमस्कार करने का नियम बता दें तो आपका बच्चा हमेशा फिट रहेगा। सूर्य नमस्कार पूरे शरीर के लिए बहुत बढ़िया होता है।
वृक्षासन
बच्चों के दिमाग में एकाग्रता का भाव बढ़ाने तो रीढ की हड्डी को मजबूत व लचीला बनाने के लिए वृक्षासन का नियम फॉलो करना एकदम ही बेस्ट है। इंग्लिश में इस योग को ट्री पोज कहते हैं, वृक्षासन जीवन में संतुलन बढ़ाने के लिए भी बहुत बढ़िया योग पोज है।
