Yoga for Joint Pain: जोड़ों के दर्द से हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये 3 आसान योगासन, कुछ ही दिनों में मिलेगा आराम

Yoga for Joint Pain: योग ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से योग करने से आप कई तरह की बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप जोड़ों के दर्द से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

Yoga for Joint Pain:खराब जीवनशैली की वजह से इन दिनों लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सबसे ज्यादा लोग ज्वाइंट पेन (Joint Pain) यानी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के पेन किलर्स को सेवन करते हैं। लेकिन किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। घुटनों, कमर, कंधे और पीठ दर्द से पूरी तरह से छुटकारा पाने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। योग शरीर को टोन करने के अलावा ज्वाइंट पेन से राहत दिलाता है और साथ ही मन को भी शांत रखता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कुछ ही दिनों में जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

Yoga for Joint Pain

जोड़ों के दर्द से राहत के लिए करें ये योगासन -Best yoga for joint pain

वीरभद्रासन (Warrior pose)

वीरभद्रासन को वॉरियर पोज के नाम से भी जाना जाता है। इस योग को करने से कंधों और घुटने के दर्द से जल्द आराम मिलता है। इस योगासन को करने से फ्रोजेन शोल्डर जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। यह कंधों के स्ट्रेस को दूर करने और शरीर में संतुलन लाने में मददगार साबित होता है।

End of Feed