पाचन को करना है दुरुस्त तो रोज करें ये योगासन, डाइजेशन होगा फास्ट और खुलकर लगेगी भूख

डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से निजात पाना काफी मुश्किल होता है, इसमें भी भूख की कमी आपके शरीर को कमजोर बना देती है। यदि आप कमजोर पाचन और कम भूख से परेशान हैं, तो आज हम आपको इससे बचाव का कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, जो आपकी इस समस्या का पक्का समाधान हो सकते हैं।

भूख न लगना या कम लगना एक आम समस्या है जो कई कारणों से हो सकती है, जैसे तनाव, खराब पाचन या शारीरिक गतिविधि की कमी। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो योग एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका हो सकता है जिससे आपकी भूख को बढ़ाया जा सके। योग शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है, पाचन क्रिया को उत्तेजित करता है और मन को शांत रखता है। आइए, कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जानते हैं जो भूख बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

yoga for digestion (Photo - Canva)

धनुरासन

आयुष मंत्रालय के मुताबिक, धनुरासन पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यह उन ग्रंथियों के कार्य को बेहतर करता है जो हार्मोन संतुलन में मदद करते हैं। यही नहीं, धनुरासन कोर मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है। इससे तनाव और थकान कम होता है और भूख बढ़ाने में मदद मिलती है।

End of Feed