Heatwave में कौन से कपड़े सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं, फैशन के चक्कर में लोग कर रहे बड़ी गलती

Worst Clothes To Wear In Heatwave: क्या आप जानते हैं, तपती गर्मी और हीटवेव के दौरान सही कपड़े चुनना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि हीटवेव के दौरान गलत कपड़े पहनना शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जानिए हीटवेव में कौन से कपड़े पहनें और किनसे बचें।

Worst Clothes To Wear In Heatwave: लगातार बढ़ती गर्मी इस बार लोगों की हालत खराब कर रही है। इन दिनों देश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे मौसम में लोग धूप से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन एक गलती अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं और वो है कपड़ों का गलत चुनाव। कई लोग स्टाइल और फैशन के चक्कर में ऐसे कपड़े पहन लेते हैं जो शरीर की गर्मी को और बढ़ा देते हैं। नतीजा यह होता है कि थोड़ी देर बाहर निकलते ही पसीना, घबराहट और थकान महसूस होने लगती है। अगर आप भी हीटवेव के दौरान आराम से रहना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कौन से कपड़े आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Worst Clothes To Wear In Heatwave

हीटवेव में कौन से कपड़े बढ़ाते हैं गर्मी, कौन से रखते हैं बॉडी कूल

सिंथेटिक कपड़े गर्मी को बढ़ा सकते हैं

आजकल बाजार में पॉलिएस्टर और दूसरे सिंथेटिक कपड़ों की भरमार है। ये कपड़े देखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन तेज गर्मी में परेशानी बढ़ा सकते हैं। इनमें हवा आसानी से नहीं गुजरती और पसीना भी देर तक कपड़ों में चिपका रहता है। इससे शरीर ज्यादा गर्म महसूस करता है। साथ ही इसकी वजह से बेचैनी भी बढ़ सकती है।

End of Feed