ORS Day: डिहाइड्रेशन और डायरिया में कामगर है ओआरएस, जान बचाने का है प्रभावी उपचार- जेपी नड्डा

वर्ल्ड ओआरएस डे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वर्ल्ड ओआरएस डे पर ओआरएस के फायदों के बारे में बताया है। ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट्स डिहाइड्रेशन को रोकता है और इस वजह से जान जाने के जोखिम को कम करता है।

World ORS Day: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वर्ल्ड ओआरएस डे के अवसर पर कहा कि रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) डिहाइड्रेशन और डायरिया के लिए एक किफायती और प्रभावी उपचार है। हर साल 29 जुलाई को वर्ल्ड ओआरएस डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य डायरिया और अन्य कारणों से होने वाले डिहाइड्रेशन के इलाज में ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट्स (ओआरएस) की अहमियत के बारे में जागरूकता फैलाना है।

World ORS Day 2025

वर्ल्ड ओआरएस डे 2025 (Pic: iStock)

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा- वर्ल्ड ओआरएस डे पर हम ओआरएस की महत्ता को रेखांकित करते हैं, जो डिहाइड्रेशन और डायरिया का एक सस्ता और प्रभावी समाधान है। यह एक सरल लेकिन शक्तिशाली उपाय है, जो विशेष रूप से छोटे बच्चों में जानलेवा डिहाइड्रेशन को रोकता और ठीक करता है। इस दिन का लक्ष्य इस जीवन रक्षक उपचार के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाना और इसे सभी तक पहुंचाना है ताकि लाखों जिंदगियां बचाई जा सकें।

End of Feed