World No Tobacco Day: तंबाकू छोड़ने के बाद बेचैनी, गुस्सा और तलब कर रही है परेशान, जानिए कंट्रोल करने के आसान उपाय

World No Tobacco Day: आमतौर पर लोगों के साथ हम देखते हैं कि वे तंबाकू छोड़ तो देते हैं, लेकिन असली चुनौती इसके बाद ही शुरू होती है। तंबाकू छोड़ने के बाद बेचैनी, गुस्सा, चिड़चिड़ापन और बार-बार तलब लगना आम बात है। आइए जानते हैं इन्हें आप कैसे कंट्रोल कर सकते हैं।

World No Tobacco Day: तंबाकू छोड़ना आसान नहीं होता। जो लोग सालों से गुटखा, खैनी, जर्दा, बीड़ी या सिगरेट का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें इसे छोड़ने के बाद कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार बिना वजह गुस्सा आने लगता है, मन बेचैन रहता है और बार-बार तंबाकू खाने या सिगरेट पीने का मन करता है। ऐसे में बहुत से लोग सोचते हैं कि शायद उनसे तंबाकू छोड़ने की गलती हो गई। लेकिन सच यह है कि यह शरीर की एक सामान्य प्रतिक्रिया है। आपका शरीर पुरानी आदत से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा होता है। अच्छी बात यह है कि थोड़ी समझदारी और कुछ आसान उपायों की मदद से इस मुश्किल दौर को पार किया जा सकता है। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day 2026) पर जानें ऐसे ही कुछ आसान टिप्स..

World No Tobacco Day

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 पर जानिए तंबाकू की लत कैसे कंट्रोल करें

तंबाकू छोड़ने के बाद बेचैनी क्यों होती है

जब कोई व्यक्ति रोज तंबाकू का सेवन करता है तो शरीर उसकी आदत बना लेता है। अचानक तंबाकू बंद होने पर शरीर और दिमाग दोनों उस आदत को मिस करने लगते हैं। यही वजह है कि मन घबराया-घबराया सा लग सकता है, किसी काम में ध्यान नहीं लगता और बेचैनी महसूस होने लगती है। यह परेशानी आमतौर पर शुरुआत के कुछ दिनों में ज्यादा होती है।

End of Feed