हर साल World Meditation Day लोगों को ध्यान के महत्व की याद दिलाता है। तनाव, चिंता और मानसिक थकान आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आम समस्या बन चुकी है। किसी भी तरह के मानसिक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन एक सरल और बेहद असरदार उपाय है। मेडिटेशन ना सिर्फ मानसिक शांति देता है बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। यह दिन हमें खुद से जुड़ने के साथ ही स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाने का अवसर देता है।
World Meditation Day 2025
सुबह मेडिटेशन करने के फायदे
कई योगाचार्य और ध्यान गुरु मानते हैं कि सुबह का समय मेडिटेशन के लिए सबसे बेस्ट टाइम होता है। इसके पीछे कई कारण हैं जैसे- प्राकृतिक वातावरण का साथ मिलता है वहीं- मन ज्यादा शांत रहता है, दिन की सकारात्मक शुरुआत, एकाग्रता और उत्पादकता भी दिन के समय मेडिटेशन करने से बढ़ती है। सुबह ध्यान करने से दिमाग तेज होता है, जिससे निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ती है और ऑफिस या पढ़ाई में फोकस बेहतर रहता है।
शाम मेडिटेशन करने के फायदे
अगर किसी कारण से आप सुबह मेडिटेशन नहीं कर पाते, तो शाम का समय भी मेडिटेशन के लिए चुन सकते हैं। इसके भी कई फायदे हैं जैसे- दिनभर के तनाव से राहत, मानसिक थकान होती है दूर, नींद में सुधार, भावनात्मक संतुलन।
सुबह या शाम कौन सा समय है बेस्ट
सीधे और सरल शब्दों में समझें तो मेडिटेशन का सबसे अच्छा समय वही है, जब आप नियमित रूप से इसे कर सकें। अगर आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं तो सुबह का समय बेस्ट है। अगर आपकी दिनचर्या ऐसी है कि सुबह जल्दबाजी रहती है, तो शाम को भी मेडिटेशन कर सकते हैं। बता दें कि सुबह ऊर्जा के लिए और शाम को तनाव दूर करने के लिए कुछ लोग दिन में दो बार मेडिटेशन भी करते हैं।
मेडिटेशन के दौरान क्या लगा सकते हैं कैंडल
सुविधा, पसंद और मेडिटेशन के तरीके के आधार पर आप मेडिटेशन के दौरान कैंडल (मोमबत्ती) लगा सकते हैं। त्राटक मेडिटेशन के अनुसार कैंडल की लौ पर ध्यान केंद्रित करने से मन जल्दी शांत होता है और एकाग्रता बढ़ती है। ऐसा करने से शांत माहौल बनता है, सकारात्मक ऊर्जा का अहसास होता है। ध्यान दें लेकिन अगर आपको आंखों में जलन या सिरदर्द होता है, अगर आप सांस पर ध्यान कर रहे हैं तो मेडिटेशन के दौरान कैंडल का इस्तेमाल ना करें।
