क्या होता है ल्यूपस, हर साल 10 मई को क्यों मनाया जाता है World Lupus Day, जानें 2026 की थीम क्या है

World Lupus Day 2026: हर साल 10 मई को विश्व ल्यूपस दिवस (World Lupus Day) मनाया जाता है। जानिए ल्यूपस क्या है, इसके शुरुआती लक्षण कौन से हैं और 2026 की थीम क्या रखी गई है।

World Lupus Day 2026: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई ऐसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिनके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती। ल्यूपस भी उन्हीं बीमारियों में शामिल है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो धीरे-धीरे शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकती है। दिक्कत की बात यह है कि इसके शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य थकान या कमजोरी जैसे लगते हैं, इसलिए लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन समय रहते पहचान न हो तो यह बीमारी शरीर के जरूरी अंगों तक को नुकसान पहुंचा सकती है। यही वजह है कि हर साल 10 मई को विश्व ल्यूपस दिवस (World Lupus Day) मनाया जाता है। इस दिन लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने, सही इलाज की जानकारी देने और मरीजों को सपोर्ट करने का संदेश दिया जाता है। 2026 में भी इस दिन को खास थीम के साथ मनाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ल्यूपस को समझ सकें।

World Lupus Day 2026

क्या होता है ल्यूपस, 10 मई को क्यों मनाया जाता है World Lupus Day

आखिर क्या होता है ल्यूपस

बता दें कि ल्यूपस (Lupus Disease) एक ऑटोइम्यून बीमारी है। आसान भाषा में समझें तो इसमें शरीर की इम्यून सिस्टम गलती से अपने ही स्वस्थ अंगों और टिश्यू पर हमला करने लगती है। इसका असर त्वचा, जोड़ों, किडनी, दिल और फेफड़ों तक पर पड़ सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक यह बीमारी पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। खासकर कम उम्र की महिलाओं में इसके मामले अधिक पाए जाते हैं।

End of Feed