World Lupus Day 2025 : ल्यूपस (Lupus) एक ऑटोइम्यून रोग है जिसमें हमारा इम्यून सिस्टम ही शरीर के अंगों को हानि पहुंचाने लगता है। इस खतरनाक बीमारी के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए और इसे सहज बनाने के लिए हर साल 10 मई का दिन World Lupus Day के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर में लाखों लोग इस गंभीर बीमारी से शिकार हो चुके हैं। इस बीमारी की गंभीरता और बीमारी से जूझ रहे लोगों के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाने के लिए World Lupus Day मनाने का फैसला किया गया है। आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि क्या है ये रोग, इसके लक्षण और बचाव के उपाय?
ल्यूपस रोग क्या है?
ल्यूपस एक ऑटोइम्यून रोग है, जिसमें शरीर की इम्यूनिटी ही हमारी दुश्मन बन जाती है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति का इम्यून सिस्टम अपनी ही हेल्दी कोशिकाओं और ऊतकों पर हमला करके उन्हें नुकसान पहुंचाती है। यही कारण है कि इससे शरीर के अंगों जैसे- त्वचा, जोड़ों, किडनी, हार्ट, लंग्स, और तंत्रिका तंत्र को क्षति हो सकती है। ल्यूपस रोग का सबसे सामान्य प्रकार सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस है। इस रोग की पहचान कर पाना भी मुश्किल होता है, क्योंकि इसके लक्षण काफी हद तक दूसरे रोगों से मिले जुले होते हैं।
ल्यूपस के लक्षण - Symptoms Of Lupus Disease In Hindi
ल्यूपस के अलग-अलग लोगों में अलग-अलग लक्षण दिख सकते हैं। आज हम आपको कुछ साधारण लक्षण बताएंगे। जो ज्यादातर लोगों में देखने को मिलते हैं।
- लगातार थकावट महसूस होना।
- हाथ-पैरों के जोड़ों में दर्द और सूजन।
- गालों पर तितली के आकार का लाल धब्बे।
- तेज धूप में त्वचा पर चकत्ते या जलन होना।
- सिर के ऊपरी हिस्से के बालों का झड़ना।
- पेशाब में प्रोटीन आना, किडनी की अन्य समस्याएं।
- सांस लेने में कठिनाई और सीने में दर्द।
- सिरदर्द, भ्रम और याददाश्त में कमी, तंत्रिका तंत्र की सूजन।
ल्यूपस से बचाव के उपाय - Tips To Prevent Lupus
- धूप से बचाव के लिए SPF 55 या उससे अधिक वाले सनस्क्रीन का उपयोग, और खुद को कपड़े से ढक कर रखें।
- धूम्रपान से दूरी ल्यूपस से बचाव का कारगर उपाय हो सकता है।
- नियमित व्यायाम जैसे योग, तैराकी, साइकिलिंग ल्यूपस के लक्षणों को कम कर सकते हैं।
- संतुलित आहार (फल, सब्जियां, साबुत अनाज) का सेवन आपको ल्यूपस से बचा सकता है।
- तनाव दूर करने से भी आपको ल्यूपस से बचाव में मदद मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
