World Liver Day 2025: क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम

हर साल 19 अप्रैल के दिन World Liver Day (विश्व यकृत दिवस) मनाया जाता है। जिसे मनाने के पीछे लोगों को लिवर की सेहत के प्रति जागरूक करना और इसके महत्व के बारे में बताना है। इस खास दिन के बारे में बहुत कम लोग हैं, जो जानते हैं। इसलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

जैसे किसी भी मशीन को ठीक रखने के लिए जरूरी है कि उसके सभी पार्ट भी अपना काम ठीक से कर सकें। वैसे ही शरीर के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि हमारे शरीर का प्रत्येक अंग भी हेल्दी रहे। तो आज हम आपको शरीर के एक खास अंग लिवर के बारे में आपको बताएंगे। जिसकी सेहत का ख्याल रखने और इसके बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए World Liver Day हर साल 19 अप्रैल का दिन मनाया जाता है। लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारी पाचन से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने तक कई काम में मदद करता है। आइए हम आपको World Liver Day के इतिहास, महत्व और इसकी थीम के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

World Liver Day 2025

विश्व लिवर दिवस का इतिहास क्या है? - What is the History of World Liver Day?

लोगों के बीच लिवर की हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 1996 में European Association for the Study of the Liver (EASL) विश्व लिवर दिवस मनाने की घोषणा की। इसी क्रम में साल 1996 से हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन लिवर के रोगों के बारे में लोगों को जागरूक करने और उनके स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

End of Feed