World Hepatitis Day 2023: विश्व हेपेटाइटिस दिवस क्यों मनाया जाता है? जानिए इतिहास और महत्व

World Hepatitis Day 2023 Date, Theme and Importance: विश्व हेपेटाइटिस दिवस हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को इस खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूक करना है। हेपेटाइटिस दिवस के महत्व, इतिहास, विषय के बारे में और जानें-

World Hepatitis Day 2023 Date, Theme and History: हेपेटाइटिस के कारण लिवर में सूजन (Inflammation of Liver) हो जाती है और यह कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। वायरल संक्रमण के कारण होने वाली यह बीमारी लिवर से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकती है, जिसमें लिवर की सूजन से लेकर लिवर कैंसर तक शामिल है। हेपेटाइटिस आमतौर पर वायरल संक्रमण के कारण होने वाली समस्या है । हालांकि, अत्यधिक शराब का सेवन, कुछ दवाएं, दूषित भोजन और पानी और कुछ चिकित्सीय स्थितियां भी हेपेटाइटिस का कारण बन सकती हैं।

World Hepatitis Day 2023, Hepatitis Symptoms

World Hepatitis Day 2023: क्यों मनाया जाता है हेपेटाइटिस दिवस ? जानिए, महत्व और इतिहास

यह बीमारी कई प्रकार की होती है जैसे ए, बी, सी, डी और ई। लेकिन हेपेटाइटिस बी को सबसे खतरनाक माना जाता है। हेपेटाइटिस बी वायरस लिवर को संक्रमित करता है। लापरवाही से लिवर खराब हो सकता है और लिवर कैंसर हो सकता है। हेपेटाइटिस और लिवर से संबंधित बीमारियों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं विश्व हेपेटाइटिस दिवस का महत्व (History of World Hepatitis Day) और इस साल की थीम के बारे में जानकारी।

End of Feed