Symptoms Of Heart Disease In Hindi: आजकल लोगों में हृदय रोग से जुड़ी समस्याएं बहुत आम होती जा रही हैं। यह दुनियाभर में लोगों की कम उम्र में ही मृत्यु का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है दिल की बीमारियों की वजह से हर लाखों को लोगों की मृत्यु हो रही है। ऐसे में अपने दिल की सेहत का ख्याल बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। लेकिन आजकल हम देखते हैं कि लोगों का खानपान और जीवनशैली की आदतें बहुत खराब हैं। वह अस्वस्थ खाते हैं, शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं रहते हैं और एक्सरसाइज भी नहीं करते हैं। यही वजह से कि आजकल लोगों में दिल की बीमारियां बहुत अधिक बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने, इनकी रोकथाम और लोगों को हृदय स्वास्थ्य के महत्व को समझाने के लिए हर साल 26 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) मनाया जाता है।
Symptoms Of Heart Disease In Hindi
क्या आप जानते हैं, जब शरीर में हृदय रोगों की शुरुआत होने लगती है, तो हमारा शरीर कई संकेत और लक्षणों के माध्यम से इसके बारे में बताने की कोशिश करता है। लेकिन ज्यादातर लोग इन संकेतों को आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जिसका खामियाजा उन्हें आगे चलकर भुगतना पड़ता है। अगर आप समय रहते हृदय रोग के लक्षणों को पहचानकर डॉक्टर से उपचार लें, तो भविष्य में किसी गंभीर स्थिति से बच सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
दिल की बीमारियां होने पर दिखते हैं ये लक्षण - Symptoms Of Heart Disease In Hindi
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, दिल की बीमारियों के अनेक प्रकार होते हैं जिनमें दिल की धड़कन बढ़ना, वाल्व रोग, कोरोनरी धमनी रोग, हृदय फेलियर, हार्ट अटैक, परिधीय धमनी रोग, महाधमनी रोग, जन्मजात हृदय रोग, पेरिकार्डियल रोग, मस्तिष्कवाहिकीय रोग, डीप वेन थ्रोम्बोसिस आदि शामिल हैं। हृदय रोग के लक्षण भी इसके प्रकार भी निर्भर करते हैं। आमतौर पर दिल की बीमारी होने पर ये लक्षण दिखाई देते हैं,
- सांस लेने में परेशानी होना
- चक्कर आना और बेहोश हो जाना
- छाती में बहुत दबाव या भारीपन महसूस होना, जिससे बेचैनी होती है।
- सीने में दर्द
- बहुत अधिक थकान महसूस होना
- खून की नलियों में रूकावट होना, रक्त के थक्के जमा होना
- पैरों में सूजन दिखाई देती है
- बोलने में परेशानी, चलने और देखने में भी परेशानी होती है
- लंबे समय से पैरों में दर्द या ऐंठन की समस्या
- ऐसे घाव घाव कई दिनों से ठीक नहीं हो रहे
- चेहरे या अंग में सुन्नपन होना
अगर कोई व्यक्ति इस तरह के संकेत और लक्षण सामान्य से अक्सर नोटिस करता है, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इससे आप किसी भी तरह की गंभीर समस्या से बच सकते हैं। आप दिल की बीमारियों से बच सकते हैं और अपनी जान भी बचा सकते हैं।
