World Health Day 2023: डॉक्टर्स से जानें रूटीन हेल्थ चेकअप का महत्व, कब और कितनी बार करवाएं Health Checkup

  • Authored by: भावना किशोर
  • Updated Apr 10, 2023, 05:51 PM IST

World Health Day 2023, Health Checkup Routine: आज यानी 07 अप्रैल को विश्वभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूत करना है। तथा भयावह बीमारियों के प्रति आगाह करना है। यहां हम आपको हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार रुटीन हेल्थ चेकअप का महत्व बताएंगे। साथ ही आप यहां जान सकते हैं कि उम्र अनुसार आपको कितने दिन में कितनी बार हेल्थ चेक करवाना चाहिए।

World Health Day 2023, Health Checkup Routine: आज कल हर व्यक्ति स्वास्थ्य की कुछ न कुछ समस्याओं से जूझ रहा है। अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण तरीका डॉक्टर्स रूटीन चेकअप बताते है। आज वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर रूटीन चेकअप के महत्व को समझिए और जानिए किसको और कब हेल्थ चेक अप की जरूरत है। डॉक्टर्स मानते है की हर व्यक्ति का स्वास्थ्य उसकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। नियमित चेक अप कराने के बहुत से फायदे होते है, स्वास्थ्य समस्याओं का जल्दी पता लग जाता है और आप देखभाल के उपायों के बारे में जान लेते है ।

World Health Day 2023

World Health Day 2023: डॉक्टर्स से जानें रूटीन हेल्थ चेकअप का महत्व

दिल्ली के सीके बिरला हॉस्पिटल के मेडिसिन डिपार्टमेंट में सीनियर कंसल्टेंट डॉ राजिवा गुप्ता बताते हैं कि कुछ लोग ऐसे हैं जिनके पास टाइम नहीं होता और वह खुद को फिट और फाइन समझते हैं इसलिए कभी भी रूटीन चेकअप को प्राथमिकता नहीं देते हैं, लेकिन डॉक्टर और एक्सपर्ट्स का मानना है कि रूटीन चेकअप कराने से आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में मदद भी मिलती है और स्वास्थ संबंधी कई जानकारियां भी पता चलती है।

End of Feed