World Health Day 2023 Date, Theme, Quotes Slogan In In Hindi: स्वास्थ्य को मनुष्य की सबसे मूल्यवान संपत्ति माना जाता है। प्रत्येक वर्ष 07 अप्रैल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया (World Health Day 2023) जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। बता दें साल 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी। वहीं 1950 में प्रभावी होने के बाद 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन का वर्षगांठ मनाया जाता है। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य व शिशु के देखभाल के प्रति लोगों को आगाह किया (World Health Day 2023 Theme) जाता है।
साथ ही चिकन पॉक्स, टीबी, एड्स के प्रति लोगों को सजग किया जाता है। पिछले सात दशकों से, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया में गंभीर बीमारियों और स्वास्थ्य संकटों के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस लेख के माध्यम से हम आपको विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 से जुड़ी जानकारी देने जा (World Health Day Slogan) रहे हैं। जैसे कि विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?, विश्व स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है?, विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम क्या है? आदि। जानिए विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 के बारे में संपूर्ण जानकारी-
World Health Day 2023 Date, विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान और उनके समाधान को प्रभावी बनाने के लिए दुनिया के कई देशों में समन्वय स्थापित करने और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने का काम करता है। वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन के 194 सक्रिय सदस्य देश हैं। इन देशों में यह संस्था विभिन्न स्तरों पर अपनी सेवाएं देती है और देशों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम भी करती है।
Why Celebrate World Health Day, विश्व स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाते हैं?
विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल 7 अप्रैल को अपनी स्थापना की वर्षगांठ मनाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल, 1948 को हुई थी। 1950 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी वर्षगांठ को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस प्रकार विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसकी स्थापना की वर्षगांठ को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
World Health Day 2023 Theme, विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम
विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1991 से एक थीम की घोषणा की है। तभी से हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस किसी न किसी थीम के अनुसार मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम- सभी के लिए स्वास्थ्य को विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम के रूप में निर्धारित किया गया है, जिसे 7 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा।
World Health Day History, विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास
विश्व स्वास्थ्य संगठन का इतिहास करीब 75 साल पुराना है। इस बार पूरा विश्व वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। 07 अप्रैल 1948 को पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी। इसका उद्देश्य लोगों को भयावह बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। तथा जो लोग अपना इलाज करवा पाने में सक्षम नहीं हैं, उनकी देखभाल करने के लिए सरकार को निर्देश देना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन संपूर्ण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर नजर रखता है।
World Health Day Slogan In Hindi, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्लोगन
- स्वास्थ्य को दें पहला स्थान, तभी होगा बीमारियों का निदान!
- स्वस्थ्य शरीर की सबने ठानी, यहीं बेहतर जीवन की निशानी!
- समय पर सोना और जागना है, स्वस्थ्य रहने के लिए आलस्य को हराना है।
- स्वस्थ रहेगा तन, तो मस्त रहेगा मन!
- जिदंगी तभी होगा खुशहाल, अपने स्वास्थ्य का रखो ख्याल!
World Health Day Quotes In Hindi
- जो स्वस्थ्य है वह सुखी है, बाकी तो सभी दुखी है।
- अच्छे स्वास्थ का मतलब शारीरिक, मानसिक और सामजिक रूप से मजबूती है।
- अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी समझ सबसे बड़ा धन है।
- अच्छा स्वास्थ्य आंतरिक शक्ति, शांत मन और आत्मविश्वास लाता है. जो कि बहुत महत्वपूर्ण है।
- अगर आप सुबह जल्दी उठते है तो निश्चित ही आप अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक है।
इन स्लोगन व कोट्स के जरिए आप अपनों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की बधाई दे सकते हैं व लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचग कर सकते हैं।
