हेल्थ

Hair Care Tips: बढ़ती उम्र में ऐसे रखें बालों की सेहत का ख्याल, इन तरीकों से अपनी स्कैल्प को करें मजबूत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2023, 11:22 AM IST

Ways to Prevent your Scalp from Ageing : आजकल हर कोई बाल गिरने की समस्या से परेशान है। बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताने वाले हैं बालों की सेहत का ध्यान रखने के 9 तरीके।

Image

Hair Care Tips: बढ़ती उम्र में ऐसे रखें बालों की सेहत का ख्याल, इन तरीकों से अपनी स्कैल्प को करें मजबूत

Ways to Prevent your Scalp from Ageing : आजकल हर कोई बाल गिरने की समस्या से परेशान है। बदलने दौर में खानपान बदला है तो बालों की मजबूती पर असर देखने को मिला है। आजकल बाल गिरना, टूटना, सफेद होना आम सी बात हो गई है। लोग बालों को मजबूत करने के लिए क्या क्या नहीं कर रहे हैं। दरअसल, बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताने वाले हैं बालों की सेहत का ध्यान रखने के 9 तरीके।

स्कैल्प मसाज

हफ्ते में एक बार अपनी स्कैल्प की तेल, स्क्रब या हेयर क्रीम की मदद से मसाज करें जिससे आपके बालों की सेहत में सुधार होता है।

हेल्दी डाइट है जरूरी

बढ़ती उम्र में हमारे स्कैल्प की सेहत का ख्याल रखने के लिए विटामिन्स और मिनिरल्स से भरपूर डाइट बेहद जरूरी होती है।

फंगल इंफेक्शन

बालों की सेहत का ध्यान रखने के लिए ये बेहद जरूरी है कि आपके सिर की स्किन में किसी तरह का इंफेक्शन ना पनप सके।

डॉक्टर की सलाह

यदि आप बालों से संबंधी किसी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श लें।

डेली शैम्पू ना करें

डेली शैम्पू करने से हमारे बाल कमजोर होते हैं लेकिन स्विमिंग पूल में नहाने के बाद शैम्पू जरूर करना चाहिए जिससे हमारे बालों से क्लोरीन निकल जाए।

बालों को डेली हीट करने से बचें

हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर का प्रयोग करना बड़ी ही सामान्य सी बात हो गयी है जो हमारे बालों को गर्म करते हैं जो हमारे बालों को काफी हद तक डैमेज कर सकता है।

हेयर स्प्रे का कम करें प्रयोग

हेयर स्प्रे हमारे बालों की जड़ों को कमजोर कर देते हैं बढ़ती उम्र के साथ बालों में स्प्रे का प्रयोग करना हमारे बालों की सेहत के लिए बहुत खतरनाक होता है।

नियमित करें कंघी

नियमित रूप से कंघी करने से हमारे बालों की जड़ों में रक्त का संचार बढ़ जाता है। कंघी करने का ब्रश कोमल और चौड़े दांतों का हो इस बात का ध्यान विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

हेयर कट

बालों की सेहत को अच्छा रखने के लिए नियमित अन्तराल पर बालों की कटिंग बेहद जरूरी है। एक अच्छा हेयर कट हमारे स्कैल्प को सुरक्षित बनाए रखता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article