World Hand Hygeine Day: साबुन या सैनिटाइजर- हाथ साफ करने के लिए क्या है बेहतर, दिन में कितनी बार धोने चाहिए हाथ, कब कब करने चाहिए हैंड वॉश

How And When To Wash Hands: संपूर्ण शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कि आप अपने हाथों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। हाथों के जरिए बैक्टीरिया और संक्रमण के कण शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जो व्यक्ति बीमार बनाने में जरा भी समय नहीं लगाते। इनकी वजह से आप गंभीर बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। यहां जानें कब और कैसे धोने चाहिए हाथ।

How And When To Wash Hands: जब सेहतमंद रहने की बात आती है, तो ज्यादातर लोग इसके लिए अच्छी डाइट और एक्सरसाइज पर फोकस करना शुरू कर देते हैं। लेकिन फिर भी लोग आए दिन बीमार पड़ते रहते हैं। क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? स्वस्थ खानपान बेहतर स्वास्थ्य की नींव है, लेकिन साफ-सफाई का ध्यान रखना भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। साफ-सफाई का अर्थ सिर्फ भोजन को साफ तरीके से पकाना या अपने आसपास सफाई रखना भर ही नहीं, बल्कि इसमें शारीरिक स्वच्छता की भी बहुत अहम भूमिका होती है। जिन हाथों से हम भोजन करते हैं, उनकी सफाई को हमेशा नजरअंदाज किया जाता है। लोग बिना हाथ साफ किए ही भोजन करना शुरू कर देते हैं, जबकि हमारे हाथों पर कितने हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।

Why Hand Hygiene Is Important

Why Hand Hygiene Is Important

आप भले ही कितना भी स्वस्थ भोजन क्यों न कर रहे हों, लेकिन जब आप गंदे हाथों से भोजन करते हैं, तो इसके साथ आप कई हानिकारक बैक्टीरिया भी निगल लेते हैं, जो पेट में जाने के बाद आपके स्वस्थ भोजन को भी दूषित कर देते हैं। एक बार जब हाथों से बैक्टीरिया और संक्रमण के कण शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, तो ये व्यक्ति बीमार बनाने में जरा भी समय नहीं लगाते। इनकी वजह से आप गंभीर बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए संपूर्ण शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कि आप अपने हाथों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। आज के इस लेख में हम आपको समझाएंगे आखिर सेहतमंद रहने के लिए हाथों को स्वच्छ रखने की आदत अपनाना क्यों महत्वपूर्ण है।

End of Feed