World Food Safety Day: घर की रसोई में छिपे 10 'फूड सेफ्टी ट्रैप', जिन पर किसी का ध्यान नहीं जाता, बढ़ा सकते हैं बीमारी का खतरा

World Food Safety Day: क्या आप जानते हैं ऐसी भी कई गंभीर बीमारियां हैं जिनकी शुरुआत हमारे किचन से होती है। हम में से ज्यादातर लोग किचन में रोज कुछ ऐसी आम गलतियां करते हैं, जो आगे चलकर बीमारियों को रिस्क बढ़ाती हैं। यहां जानिए कुछ ऐसी ही किचन मिस्टेक्स..

World Food Safety Day: जब भी पेट खराब होने या फूड पॉइजनिंग की बात होती है, तो ज्यादातर लोग बाहर के खाने को दोष देते हैं। लेकिन कई बार समस्या हमारे अपने घर की रसोई में छिपी होती है। रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी गलतियां खाने को असुरक्षित बना सकती हैं। यही वजह है कि हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) मनाया जाता है, ताकि लोगों को सुरक्षित भोजन के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके। अच्छी बात यह है कि इन गलतियों को पहचानकर आसानी से सुधारा जा सकता है। आइए जानते हैं रसोई में छिपे ऐसे फूड सेफ्टी ट्रैप (food safety traps), जिन पर अक्सर हमारा ध्यान नहीं जाता।

World Food Safety Day

किचन की छोटी गलतियां बड़ी बीमारी की वजह बन सकती हैं

गंदा स्पंज और किचन कपड़ा

बर्तन धोने वाला स्पंज और रसोई का कपड़ा दिनभर गीला रहता है। ऐसे में इनमें कीटाणु पनप सकते हैं। अगर इन्हें समय-समय पर साफ या बदला न जाए तो यही कीटाणु बर्तनों और खाने तक पहुंच सकते हैं।

End of Feed