World Food Safety Day 2025 : खाद्य सुरक्षा एक वैश्विक अभियान है जिसका असर सीधे लोगों पर दिखना चाहिए। लोगों की सेहत को खाद्य सुरक्षा में होने वाली लापरवाही को देखते हुए हर साल 7 जून के दिन विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दि का उद्देश्य लोगों को खराब खानपान और उसके कारण होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम से अवगत करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार खराब खाने की वजह से रोजाना करीब 16 लाख लोग बीमार होते हैं। इस आंकड़े से आप समझ गए होंगे कि खाद्य सुरक्षा कितना बड़ा विषय है। आज हम आपको विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) का इतिहास, उद्देश्य और थीम के बारे में बताने जा रहे हैं।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास- History of World Food Safety Day
United Nations General Assembly ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का फैसला 20 दिसंबर 2018 को लिया था। इसी दिन इसे मनाने की तारीख 7 जून तय की गई। यही कारण है कि पहली बार साल 2019 में 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) मनाया गया।
यह भी पढ़ें - अकड़ी हुई कमर को तुरंत आराम देता है ये आसन, करने में बेहद आसान, बस इस जानवर की तरह लेट जाना है
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का उद्देश्य - Significance of World Food Safety Day
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का उद्देश्य दूषित खान पान से सेहत की सुरक्षा करना है। खराब खाने से आपको कई सारी बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के तरह ऐसे कई तरह के कार्यक्रमों आयोजित किए जाते हैं जिससे लोगों के खानपान की सुरक्षा और सफाई के महत्व को समझाया जा सके। इस दिन को मनाने का उद्देश्य व्यक्ति को पौष्टिक और संतुलित भोजन के बारे में जागरूक भी करना है। इसके अलावा मिलावटी चीजों की परख के बारे में भी लोगों में जागरूक बढ़ाना है।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2025 की थीम - Theme of World Food Safety Day 2025
हर साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने के लिए एक खास तरह की थीम तैयार की जाती है। इस साल के लिए थीम - Food Safety : Science in Action, यानी खाद्य सुरक्षा : क्रियाशील विज्ञान है। इस थीम के अनुसार अब साल भर अलग-अलग कार्यक्रम खाद्य सुरक्षा के बारे में चलाए जाएंगे।
