World First Aid Day: क्या होता है प्राथमिक उपचार? गंभीर स्थितियों से बचाव में कैसे करता है मदद, जानें आपात स्थितियों में क्यों जरूरी है First Aid

World First Aid Day 2024: हर साल 14 सितंबर को दुनियाभर में विश्व प्राथमिक उपचार दिवस या फर्स्ट एड डे मनाया जाता है। यह दिवस लोगों के बीच प्राथमिक उपचार को लेकर जागरूकता फैलाने और उन्हें इसके महत्व को समझाने के उद्देश्य के साथ मनाया जाता है। यहां जानें क्या होता है प्राथमिक उपचार और इसका महत्व।

World First Aid Day 2024: बहुत बार व्यक्ति ऐसी स्थिति में होता है, जब उसकी तबियत बिगड़ जाती है और डॉक्टर के पास जाने या उनके आना जल्दी मुमकिन नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में प्राथमिक उपचार की मदद से व्यक्ति की हालत में सुधार करने की कोशिश की जाती है। बहुत सी स्थितियां इतनी गंभीर होती हैं, वह गंभीर रूप से चोटिल हो जाते हैं और उस दौरान व्यक्ति का काफी खून बह जाता है। ऐसे में अगर व्यक्ति को अगर प्राथमिक उपचार या फर्स्ट एड दिया जाता है, तो इसकी मदद से गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है। प्राथमिक उपचार के बारे में लोगों को पता होना बहुत जरूरी है। इसकी मदद से गंभीर स्थितियों में व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। आपात और एक्सीडेंट जैसी स्थितियों में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

World First Aid Day

World First Aid Day

लेकिन लोगों के बीच जागरूकता की कमी होने की वजह से लोग इसका लाभ नहीं ले पाते हैं। ऐसे में लोगों को प्राथमिक उपचार के बारे में जरूरी जानकारी प्रदान करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 14 सितंबर को विश्व प्राथमिक उपचार दिवस या वर्ल्ड फर्स्ट एड डे मनाया जाता है। यहां जानें क्या होता है प्राथमिक उपचार और कैसे इससे बचाई जा सकती है कि किसी की जान।

End of Feed