World Diabetes Day 2025 : कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मधुमेह दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम

World Diabetes Day 2025 : डायबिटीज यानी मधुमेह रोग की रोकथान और इसके लिए जागरुकता को बढ़ाने के लिए हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत साल 1991 में हुई थी। आज हम आपको विश्व मधुमेह दिवस के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में बताएंगे।

World Diabetes Day 2025 : मधुमेह लाइफस्टाइल से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जो अपने साथ कई और तरह की हेल्थ प्रॉब्लम को लेकर आता है। इसकी गंभीरता को देखते हुए हर साल 14 नवंबर के दिन विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) मनाया जाता है। इस दिन को 14 नवंबर के दिन मनाने के पीछे सर फ्रेडरिक बैंटिंग का जन्मदिन है। क्योंकि 14 नवंबर सर फ्रेडरिक बैंटिंग का जन्मदिन है। जो इंसुलिन के खोजकर्ता माने जाते हैं। आइए जानते हैं विश्व मधुमेह दिवस का इतिहास, महत्व और थीम...

world diabetes day 2025

विश्व मधुमेह दिवस का इतिहास (World Diabetes Day History)

मधुमेह (डायबिटीज) के मामले दिन रोज बढ़ने से ये एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है। साल 1991 में International Diabetes Federation (IDF) और World Health Organization (WHO) ने इस दिन की शुरुआत की। इसके बाद वर्ष 2006 में United Nations (संयुक्त राष्ट्र) ने आधिकारिक रूप से इस दिन को स्वीकार किया। जिसके बाद यह दिन दुनिया भर के देशों में मनाया जाने लगा।

End of Feed