World Contraception Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व गर्भ निरोधक दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

World Contraception Day: हर साल की तरह इस साल भी 26 सितंबर यानी आज विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन लोगों को गर्भनिरोधक तरीकों के बारे में शिक्षित और जागरूक करने के लिए मनाया जाता है ताकि स्वस्थ प्रजनन यौन स्वास्थ्य को भी बनाए रखा जा सके। अब कई लोगों के मन में ये सवाल आ रहा होगा कि कॉन्ट्रासेप्शन का मतलब क्या होता है।

World Contraception Day: हर साल की तरह इस साल भी 26 सितंबर यानी आज विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन लोगों को गर्भनिरोधक तरीकों के बारे में शिक्षित और जागरूक करने के लिए मनाया जाता है ताकि स्वस्थ प्रजनन यौन स्वास्थ्य को भी बनाए रखा जा सके। अब कई लोगों के मन में ये सवाल आ रहा होगा कि कॉन्ट्रासेप्शन का मतलब क्या होता है। फैमिली प्लानिंग या प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए जिन तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है, उसे कॉन्ट्रासेप्शन कहा जाता है। इस बारे में बड़ी संख्या में लोगों को सही जानकारी नहीं होती। इस लिहाज से लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए ‘विश्व गर्भनिरोधक दिवस’ (World Contraception Day) मनाया जाता है। विश्व गर्भनिरोधक दिवस के मौके पर गर्भ निरोधकों के उपयोग, लाभ और एहतियाती उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए दुनिया भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम,सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं।

World Contraception Day 2023

कितने टाइप का होता है कॉन्ट्रासेप्शन?

कॉन्ट्रासेप्शन के कई प्रकार के होते हैं जिनमें मौखिक गर्भनिरोधक गोलियां, कॉन्डोम, इंजेक्शन, पैच, अंतर्गर्भाशयी उपकरण, पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी, प्रत्यारोपण और बहुत कुछ शामिल हैं।

End of Feed