कब और क्यों मनाया जाता है विश्व स्तनपान सप्ताह, जानें इसका महत्व और क्या है इस बार की थीम

World Breastfeeding Week 2025 : हर साल अगस्त के पहले सप्ताह में विश्व स्तनपान सप्ताह (1-7 अगस्त) मनाया जाता है। नवजात बच्चों की सेहत से जुड़ा एक अहम कार्यक्रम है, जो दुनिया भर में यूनिसेफ के सहयोग ये चलाया जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं क्यों मनाया जाता है विश्व स्तनपान सप्ताह और क्या है साल 2025 की थीम?

World Breastfeeding Week 2025 : हर साल अगस्त के पहले सप्ताह में विश्व स्तनपान सप्ताह (1-7 अगस्त) मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य शिशुओं को कुपोषण से बचाना और उनके मानसिक-शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ के सहयोग से यह अभियान स्तनपान के महत्व को रेखांकित करता है, जो बच्चों के स्वस्थ विकास और जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी तरीका है।

world breastfeeding week (Photo - Canva)

विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 की थीम क्या है?

इस वर्ष की थीम 'स्तनपान को प्राथमिकता दें- स्थायी सहायता प्रणालियां बनाएं' है, जिसका उद्देश्य माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। यह थीम माताओं को स्तनपान के लिए प्रोत्साहित करने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सहायता पर भी ध्यान दिलाती है।

End of Feed