World Breastfeeding Week 2023: विश्व स्तनपान सप्ताह क्यों मनाया जाता है; जानिए इसका इतिहास, महत्व और थीम

World Breastfeeding Week 2023 Theme, Logo, Posters: ब्रेस्ट फीडिंग एक नवजात शिशु के बड़े होने की यात्रा का सबसे आवश्यक हिस्सा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, शिशुओं को उनके जन्म के बाद से छह महीने तक विशेष रूप से स्तनपान कराना चाहिए। जानें इसके इतिहास और महत्व के बारे में-

World Breastfeeding Week 2023: विश्व ब्रेस्ट फीडिंग सप्ताह हर साल 1 अगस्त से एक सप्ताह के लिए मनाया जाता है। विश्व ब्रेस्ट फीडिंग सप्ताह, ब्रेस्ट फीडिंग को बढ़ावा देने और दुनिया भर के बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार की घोषणा के साथ शुरू हुआ। अगस्त 1990 में सरकारी लेजिस्लेटिव ऑफिसर WHO, UNIFACE और अन्य संगठनों द्वारा ब्रेस्ट फीडिंग की सुरक्षा, प्रचार और समर्थन के लिए इस पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसी कारण से वर्ल्ड ब्रेस्ट फीडिंग वीक मनाया जाता है। तो जानिए वैश्विक ब्रेस्ट फीडिंग का इतिहास, विषय और इसके पीछे का महत्व-

Breastfeeding, Breastfeeding week, World Breastfeeding Week

World Breastfeeding Week 2023: विश्व स्तनपान सप्ताह क्यों मनाया जाता है?

वर्ल्ड ब्रेस्ट फीडिंग वीक का इतिहास - World Breastfeeding Week History

1991 में ब्रेस्ट फीडिंग को समर्थन और बढ़ावा देने की 1990 की घोषणा पर कार्रवाई करने के लिए वर्ल्ड अलायंस फॉर ब्रेस्टफीडिंग एक्शन का गठन किया गया था। प्रारंभ में यह निर्णय लिया गया कि ब्रेस्ट फीडिंग वीक केवल एक दिन मनाया जायेगा। लेकिन फिर इसे वर्ल्ड ब्रेस्ट फीडिंग वीक के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। वर्ल्ड ब्रेस्ट फीडिंग वीक 1-7 अगस्त तक मनाया जाता है और पहली बार 1992 में आयोजित किया गया था। अब यह 100 से अधिक देशों में मनाया जाता है।

End of Feed